Daily Horoscope
✕

'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में चित्रांगदा सिंह दिलाएंगी मीना कुमारी की याद

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (13:08 IST)
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। फिल्मों में वे कम ही नज़र आती हैं लेकिन जल्द ही उनकी दो फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। पहली होगी 'बाज़ार' और दूसरी फिल्म होगी 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3'। चित्रांगदा दोनों की तैयारियों में लग गई हैं। 
 
तिग्मांशु धुलिया द्वारा निर्देशित फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर 3 में चित्रांगदा सिंह का अलग ही कैरेक्टर रहेगा। इसमें वे बिलकुल रफ अवतार में नज़र आएंगी। साथ ही खबर आई है कि चित्रांगदा फिल्म में कुछ ऐसा करने वाली है जिससे दर्शकों को लीजेंड एक्ट्रेस मीना कुमारी की याद आ जाएगी। 
 
खबर के मुताबिक चित्रांगदा ने फिल्म में एक गाना किया है जो फिल्म पाकीज़ा में मीना कुमारी के गाने की याद दिला देगा। चित्रांगदा ने इस गाने के लिए काफी रिहर्सल भी की है और वे इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। 
 
'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' की कहानी इस बार पिछले दोनों भागों से कहीं अलग होगी। इसमें साहेब और बीवी के बीच एक गैंगस्टर आता है और बीवी को गैंगस्टर से प्यार हो जाता है। इसमें चित्रांगदा का किरदार प्यार पाने के लिए कुछ भी कर गुज़रने वाला है। साथ ही उनका बोल्ड किरदार भी होगा। 
 
चित्रांगदा वैसे तो बोल्ड अवतरओं से बचती ही नज़र आई हैं। उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'बाबूमोशय बंदूकवाला' इसलिए छोड़ी थी क्योंकि इसमें उन्हें इंटीमेट सीन करने को कहा गया था। 

ALSO READ: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
 
अब देखते हैं फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में वे कितनी बोल्ड नज़र आती हैं। फिल्म में संजय दत्त, जिमी शेरगिल, माही गिल, कबीर बेदी, नफीसा अली और दीपक तिजोरी भी होंगे। फिल्म 27 जुलाई को रिलीज़ होगी। 
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख