dharma sangrah
✕

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हॉरर मूवी 'छोरी' की भयानक झलक दिखलाई

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (11:29 IST)
अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल हॉरर मूवी 'छोरी' के अंदरूनी संसार की एक झलक दिखलाई। यह फिल्म हैलोवीन जैसी भयानक भले ही न हो, लेकिन इसकी दिल दहला देने वाली पहली डरावनी झलक यकीनन रीढ़ में सिहरन पैदा कर देगी। जब पहली झलक ही आपको इतना खौफनाक अनुभव दे रही है, तो आप केवल सोच ही सकते हैं कि फिल्म दर्शकों के सामने कैसागजब ढाने जा रही है! 
 
दर्शक अमेज़न ओरिजिनल मूवी 'छोरी' को देखने के लिए बेताब हैं, जो आगामी नवंबर में दर्शकों को अभूतपूर्व ढंग से डराने के लिए तैयार है। 
 
हॉरर फिल्म के प्रेमी दर्शक एक रोमांचक सफर के लिए कमर कस चुके हैं और हमें यकीन है कि यह मोशन पोस्टर देखने के बाद आज की रात वे लाइट ऑन करके ही सोएंगे!
 
छोरी के बारे में
छोरी एक हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है तथा फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा हैं। सुपरहिट मराठी फिल्म लपछापी की रीमेक इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
 
छोरी एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के साइक (हॉरर और पैरानॉर्मल जॉनर पर केंद्रित एक वर्टिकल) और लॉस एंजिल्स स्थित क्रिप्ट टीवी के बीच हुई पहली सहभागिता के रूप में पेश है। क्रिप्ट टीवी- द लुक-सी, द बर्च, सनी फैमिली कल्ट और द थिंग इन द अपार्टमेंट जैसे शो के साथ डर का नया ब्रांड पेश करने के लिए मशहूर है।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख