sawan somwar

कैसी है बॉक्स ऑफिस पर सैफ की 'शेफ' की शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (16:36 IST)
सैफ अली खान की फिल्म 'शेफ' 6 अक्टोबर को रिलीज हुई है, इस बात का कई लोगों को पता भी नहीं होगा क्योंकि फिल्म का प्रचार ही ठीक से नहीं किया गया। दूसरी तरफ सैफ की ‍पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह असफल रही हैं कि दर्शकों को उनकी फिल्म में रूचि ही नहीं है। बावजूद इसके यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी शुरुआत करेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। 
 
'शेफ' को भारत में 1570 स्क्रीन्स और विदेश में 327 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। शायद ये कुछ ज्यादा ही हो गए हैं क्यों‍कि सुबह के शो में फिल्म का हाल बेहाल था। कई मल्टीप्लेक्सेस से दर्शकों के अभाव में शो रद्द होने की खबर आई हैं। जहां शो चले वहां उंगलियों पर गिनने लायक दर्शक मौजूद थे। इससे लग रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना बेहद मुश्किल है। 
 
फिल्म को जुड़वा 2 से भी मुकाबला करना पड़ रहा है जो कि बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। जुड़वा 2 ने पहले सप्ताह में 98.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म शानदार व्यवसाय करेगी। 
 
कुल मिलाकर सैफ की 'शेफ' बॉक्स ऑफिस पर 'सेफ' नहीं लग रही है। 

Show comments

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख