Hanuman Chalisa
✕

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' ने हासिल की बड़ी कामयाबी, इस लिस्ट में टॉप 5 में बनाई जगह

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (14:37 IST)
ऑल्ट बालाजी का नवीनतम रोमांस ड्रामा, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3', 24 मई से 30 मई 2021 की अवधि के लिए ऑरमैक्स मीडिया की हिंन्दी शो और फिल्मों के स्ट्रीमिंग टॉप 5 की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाकर दुनियाभर के दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा है।

 
दिलचस्प बात यह है कि अपनी रिलीज़ के केवल दो दिनों के भीतर, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी का तीसरा सीजन, ऑरमैक्स मीडिया की स्ट्रीमिंग टॉप 5 सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहा है, जो अन्य प्लेटफॉर्म पर महारानी, सरदार का ग्रैंडसन, रनवे लुगाई और द लास्ट ऑवर जैसे सप्ताह कि बड़ी रिलीज़ के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा था। 
 
ऑरमैक्स एक मीडिया कंसल्टिंग फर्म है जो दर्शकों की प्रमाण संख्या पर एक नैतिक जांच रखती है। दिलचस्प बात यह है कि अपने पहले सप्ताह में ही, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को दर्शकों से इसकी महत्वाकांक्षी कथा, इम्पेकेबल प्रदर्शन, प्रभावशाली संवाद और कलाकारों के लिए भारी सराहना मिली है।
 
रोजाना नए रिकॉर्ड बनाते हुए इस शो ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K+ सर्च करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अतिरिक्त, हैशटैग #BrokenbutBeautiful3 में इंस्टाग्राम पर इस शो के लिए सबसे अधिक पोस्ट हैं।
 
जब से मेकर्स ने सीजन 3 की घोषणा की थी, दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। दर्शकों ने इंटेन्स चरित्र पोस्टर, दिलचस्प टीज़र और ट्रेलर की बहुत सराहना की थी, और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह आईएमडीबी की 'सबसे प्रत्याशित नई भारतीय फिल्में और शो' में ट्रेंड कर रहा था।
 
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल फ्रैंचाइज़ी दर्शकों की पसंदीदा है क्योंकि यह उन्हें प्यार, लालसा और दिल टूटने की एक रिलेटेबल यात्रा पर ले जाती है। यह अगस्त्य और रूमी की प्रेम कहानी है। एक महत्वाकांक्षी निर्देशक अगस्त्य को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है। उनकी दुनिया अलग है, और उनकी चाह भी अलग हैं, जो दिल के दर्द की एक आदर्श रेसिपी है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख