Daily Horoscope
✕

टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर धूम, क्या तोड़ेगी जवान का रिकॉर्ड

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (13:44 IST)
दिवाली के दिन प्रदर्शित हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दिवाली के दिन लोग त्योहार मनाने और पूजन में व्यस्त रहते हैं इसके बावजूद फिल्म के कलेक्शन जबरदस्त रहे। 
 
दिवाली के दिन यह किसी भी फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। साथ ही सलमान खान की भी किसी फिल्म का पहले दिन का यह सर्वाधिक कलेक्शन रहा। एक था टाइगर का पहले दिन का कलेक्शन 32.93 करोड़ रुपये और टाइगर जिंदा है का पहले दिन का कलेक्शन 34.10 करोड़ रुपये था। 
 
दिवाली के दूसरे दिन कलेक्शन ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छूते हैं। दूसरे दिन टाइगर 3 ने 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। केवल दो दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके पहले पठान और जवान ही ऐसा कर पाई थीं। 
 
टाइगर 3 ने तीसरे दिन 43.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो पहले दिन जैसा ही रहा। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 144.50 करोड़ रुपये रहा। तमिल और तेलुगु वर्जन ने तीन दिनों में 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
अभी तक टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस पर सुनहरा सफर रहा है। चौथे दिन भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का कितना असर टाइगर 3 के कलेक्शन पर होता है ये देखना दिलचस्प रहेगा। 
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो यह मिश्रित है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन पठान, जवान, गदर 2 जैसी फिल्मों के कलेक्शन के नजदीक शायद ही पहुंचे। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख