biodatamaker
✕

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 'सत्यमेव जयते' के कलेक्शन में आया उछाल

Updated: शनिवार, 18 अगस्त 2018 (12:52 IST)
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बीस करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। जॉन को कभी इतना बड़ा स्टार नहीं माना गया कि उनकी फिल्म इतना जोरदार कलेक्शन कर सके। 
 
पन्द्रह अगस्त की छुट्टी के बाद कलेक्शन दूसरे दिन सीधे नीचे आ गए और फिल्म ने 7.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में फिर उछाल आया। तीसरे दिन 9.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में फिल्म कामयाब रही। 
 
तीन दिनों में फिल्म 37.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। चौथे दिन भी फिल्म की रफ्तार अच्छी बनी हुई है और उम्मीद है कि शनिवार को भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

ALSO READ: ऐश्वर्या राय बच्चन पर बायोपिक, कौन-सी एक्ट्रेस निभाएगी ऐश्वर्या का किरदार
इस फिल्म को 30 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। 10 करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च किए गए। इस तरह से कुल लागत होती है 40 करोड़ रुपये। फिल्म के विभिन्न राइट्स लगभग 20 करोड़ रुपये में बिके हैं। इस फिल्म को लागत वसूलने के लिए 40 करोड़ रुपये का व्यवसाय करना होगा और फिल्म लागत लगभग वसूल कर चुकी है। शनिवार से ही फिल्म फायदे का सौदा साबित हो जाएगी। 

ALSO READ: कैटरीना की वजह से फिसली जैकलीन फर्नांडीज के हाथ से बड़ी फिल्म
जॉन अब्राहम अभिनीत 'सत्यमेव जयते' के लिए अब 50 करोड़ का आंकड़ा पार करमा मुश्किल नहीं है। परमाणु के बाद लगातार जॉन की यह दूसरी फिल्म होगी जो 50 करोड़ के पार निकलेगी। 

Show comments

बेटियों के अधिकार और सम्मान का संदेश देती लघु‍ फिल्म 'कोथला' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, शशि थरूर समेत कई दिग्गजों ने रखी राय

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद 'रामायण' को मिली शानदार समीक्षाएं, अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने दिए 9/10 नंबर

'कांटे' फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान!

पान मसाला विज्ञापन पर FDA के नोटिस को अजय देवगन ने दी चुनौती, खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने CJP को सुनाई खरी-खरी, अभिजीत दीपके बोले- छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख