dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे बॉलीवुड के दो टकले, आयुष्‍मान की 'बाला' से टकराएगी 'उजड़ा चमन'

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (16:52 IST)
नवंबर के पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा ही मजेदार भिड़ंत देखने को तैयार हो जाइए। इस बार टक्कर होगी ऐसी दो फिल्मों की, जिनके मुख्य किरदार जवानी में ही गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। खबर है कि आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म ‘बाला’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। माना जा रहा है कि ‘बाला’ के मेकर्स को डर था कि एक ही स्‍टोरीलाइन पर बनी हुई सनी सिंह की फिल्‍म ‘उजड़ा चमन’ उन्हें बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन पर नुकसान पहुंचा सकती है।
 
‘बाला’ में आयुष्मान एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आएंगे, जो समय से पहले बाल झड़ जाने की समस्या से जूझ रहे हैं। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। 
 
फिल्म पहले 22 नवंबर को रिलीज होनी वाली थी, लेकिन इसी दिन सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्‍म ‘मरजावां’ भी रिलीज हो रही थी। बाद में मेकर्स ने दोनों फिल्मों को क्‍लैश से बचाने के लिए इसकी रिलीज डेट को 15 नवंबर कर दी। लेकिन अब इसे 7 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
 
बता दें कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम सनी सिंह स्टारर ‘उजड़ा चमन’ भी एक ऐसे इंसान की कहानी है जो उम्र के तीसवें पड़ाव पर है और गंजेपन का शिकार होने लगता है। इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।
 
‘बाला’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है, जो काफी मजेदार है। रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में ट्रेलर को लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। देखें ट्रेलर-


 
वहीं, ‘उजड़ा चमन’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है, उसे भी काफी पसंद किया गया था।


 
बता दें कि इससे पहले भगत सिंह पर बनी दो फिल्में भी एक ही दिन रिलीज हुई थी। बॉबी देओल अभिनीत ‘23 मार्च 1931: शहीद’ और अजय देवगन स्टारर ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ 7 जून 2002 को रिलीज हुई थी। हालांकि,  दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं।
 
इस बार देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को कौन-सा टकला ज्यादा पसंद आता है...

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख