biodatamaker

बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई 'मुक्काबाज' '1921' और 'कलाकांडी'

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (12:24 IST)
12 जनवरी को प्रदर्शित 'मुक्काबाज', '1921' और 'कालाकांडी' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहीं। तीनों ही अलग किस्म की फिल्में थीं, लेकिन दर्शकों ने इन फिल्मों में खास रूचि नहीं ली। 

अनुराग कश्यप ने खेल और राजनीति के इर्दगिर्द 'मु्क्काबाज' बनाई। यह उनकी कम डार्क फिल्म है। गालियां और बोल्ड सीन नहीं हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत ही नहीं ले पाई। फिल्म के प्रचार में भी कंजूसी बरती गई और नतीजा साफ दिखाई दिया। फिल्म ने पहले दिन मात्र 82 लाख, दूसरे दिन 1.51 करोड़ रुपये और तीसरे नि 1.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिन में यह फिल्म सिर्फ 4.04 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। 
 
सैफ अली खान की 'कालाकांडी' का तो कई लोगों ने नाम भी नहीं सुना था। वैसे भी सैफ अब बॉक्स ऑफिस पर 'सेफ' नहीं रह गए हैं। उनकी फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.20 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिन में इस फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
 
हॉरर फिल्म '1921' भी कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने पहले दिन 1.56 करोड़ और दूसरे दिन 2.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिन में फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से जुटाए। ‍'1921' के मेकर्स इस बात का संतोष कर सकते हैं कि उनकी फिल्म अन्य दो फिल्मों से कलेक्शन के मामले में आगे रही है। 
 
इन फिल्मों से अब बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। दर्शकों के अभाव में इनमें से कुछ फिल्मों के शो रद्द होने की भी खबर है। 
 
इन नई फिल्मों की तुलना में सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

Show comments

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की 19 साल की कजिया लिज मेजो के सिर सजा ताज, प्यूर्टो रिको में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के एक्टर रोहुल्लाह मेहदी ड्रग्स केस में गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए चला रहा था नेटवर्क!

वाणी कपूर ने ब्लू बिकिनी में ढाया कहर, पूल किनारे बोल्ड अंदाज में दिए पोज

'द कपिल शर्मा' शो फेम राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर में कैंसिल हुआ कॉमेडी शो, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स आउट, रवि किशन समेत कई चेहरों की दमदार झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख