Hanuman Chalisa
✕

वेब सीरिज़ बोस डेड/अलाइव क्या खोलेगी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित राज

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (19:01 IST)
इन दिनों वेब सीरिज खूब बनाई जा रही हैं और एकता कपूर भी नई सीरिज 'बोस डेड/अलाइव' लेकर आ रही हैं। इस वेबसीरिज़ के माध्यम से भारत के नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी कथित मौत का रहस्य के बारे में बताया जाएगा। इसका ट्रेलर भी आ चुका है।  
 
सबसे खास बात यह है कि इसमें नेताजी का किरदार निभा रहे हैं बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता राजकुमार राव। राजकुमार राव पहली बार किसी सीरिज़ में काम कर रहे हैं। ट्रेलर में राजकुमार के शानदार अभिनय के साथ उनका इस रोल के लिए अलग बॉडी लुक भी दिखेगा। 
 
सीरिज़ के ट्रेलर में राजकुमार क्रांतिकारी और गुलाम के बीच का अंतर समझा रहे हैं। यह उनकी मौत या गुम हो जाने के बारे में है। संभव है कि इसमें बोस से संबंधित कुछ राज भी खोले जाएं। 
 
अपने इस बड़े व्यक्तित्व के किरदार को निभाने के बारे में राजकुमार ने बताया कि मैं पूरी तरह से एक अलग व्यक्ति की तरह महसूस करना चाहता था, इसीलिए मैंने अपना सिर आधा मुंडा दिया और वजन बढ़ाया। जब मैंने 3-4 सप्ताह बाद खुद को देखा तब मुझे राजकुमार राव नहीं दिखाई दिया और तभी से मैंने अपनी तैयारी शुरू की। 
 
राजकुमार ने इस रोल के लिए अपने ऐब्स को कुरबान करते हुए 11 किलो वज़न बढ़ाया है। अपने इस बॉडी ट्रांसफॉरमेशन के बारे में राजकुमार ने बताया कि मेरे डाइट चार्ट में बहुत सारा खाना लिखा था। मिठाई, पिज्जा, बिरयानी, बहुत सारा पनीर और घी शामिल थे। एक्टर्स को हमेशा अपनी डाइट पर ध्यान देना होता है और मुझे यहां बहुत सारा खाने का मौका मिला था। 
 
वेबसीरिज़ को निर्देशित किया है पुलकित ने। क्रिएटिव प्रोड्युसर हैं हंसल मेहता। जल्दी ही यह देखने को मिलेगी।
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख