dharma sangrah
✕

जोशीमठ त्रासदी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

Updated: रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (16:44 IST)
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटकर गिरने के कारण ऋषि गंगा नदी पर बना बांध टूट गया है। यह ग्लेशियर एक पावर प्रोजेक्ट के पास टूटा, जिसके कारण वहां काम कर रहे कई मजदूर लापता हैं। जोशीमठ में आई इस त्रासदी पर फिल्म जगत की हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जाहिर किया है।
 
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'उत्तराखंड हम तुम्हारे साथ हैं।' 
 
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इस त्रासदी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हिमालय में बहुत सारे बांधों के निर्माण ने ऐसा किया है। चमोली के लोगों के लिए प्रार्थना।'
 
श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बारे में सुनने के बाद परेशान हूं। वहां हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।'
 
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन और लेखक प्रसून जोशी ने लिखा, 'उम्मीद है कि चमोली और उत्तराखंड के अन्य जिले ग्लेशियर के फटने से सुरक्षित होंगे और कोई भी जीवन खतरे में नहीं पड़ेगा। लोगों, अधिकारियों और बचाव दलों के लिए प्रार्थना और शक्ति।'
 
नदी में ग्लेशियर गिरने के कारण ऋषि गंगा नदी में लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर फ्लैश फ्लड आई, जिससे पानी की मात्रा बढ़ गई. इसके कारण रैनी गांव के पास ऋषि गंगा पनबिजली परियोजना पूरी तरह से तबाह हो गई।
 
जोशीमठ मालारिया राजमार्ग पर बीआरओ पुल भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ऋषिगंगा रैनी के पास धौली गंगा से मिलती है इसलिए धौली गंगा में भी बाढ़ आ गई। गांव के कई घर भी बह गए। तपोवन के पास धौली गंगा नदी पर एक NTPC परियोजना थी, जोकि पूरी तरह से तबाह हो गई।
 

Show comments

'रामायण' पर भड़के महाभारत के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज, बोले- रावण को बना दिया हीरो, सरकार करे फंडिंग की जांच

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों हैं वो बॉलीवुड के सबसे खास कहानीकार, इन 5 खूबियों ने बनाया उन्हें दर्शकों का चहेता

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' का डिजिटल प्रीमियर, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म

महात्मा गांधी बनकर पर्दे पर छाएंगे मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग!

'कॉल मी बे' सीजन 2 के साथ अनुव जैन की नई शुरुआत, 'तू कह दे तो' सॉन्ग से किया OTT म्यूजिकल डेब्यू

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख