Bhai Dooj
✕

ईद 2020 : बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने फैंस को दी मुबारकबाद

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (13:53 IST)
लॉकडाउन के कारण इस बार लोग अपने घरों में ही ईद मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रविवार की सुबह ईद मुबारक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में उन्हें सफेद कुर्ते और मैचिंग शॉल में देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। 
 
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर कर ईद की बधाई दी है। ये पोस्टर्स उनकी फिल्म कुली और अपकमिंग फिल्म गुलाबो सिताबो से हैं। 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपनी बचपन की तस्वीर शेयर कर ईद की मुबारकबाद दी है। सारा द्वारा शेयर किए गए कोलाज में एक तरफ उनके बचपन की तस्वीर है तो दूसरी तरफ उनका हालिया लुक है। तस्वीर के साथ सारा ने लिखा, ईद मुबारक, सुरक्षित रहें, घर में रहें, सकारात्मक रहें। 
 
अनन्या पांडे ने भी ईद के मौके पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। वीडियो में अनन्या नोज पिन पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि ईद मुबारक, सभी को बहुत प्यार, अच्छी ऊर्जा, शांति और वचुर्वल हग, घर में रहें, सुरक्षित रहें।
 
सोनम कपूर ने खुद की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ईद मुबारक मेरे भाइयों और बहनों। रमजान के इस पूरे पवित्र महीने के लिए हमारे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद। ईद मुबारक हो।'






फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही टीवी इंडस्ट्री के कई सितरों ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। 
 

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख