dharma sangrah
✕

लॉकडाउन के बाद फीस कटौती के लिए तैयार हैं बॉलीवुड सितारे?

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (20:30 IST)
कोरोना वायरस के चलते पिछले ढाई महीने से बॉलीवुड का पूरा काम बंद पड़ा है। कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीज अटकी हुई है, जिसकी वजह से फिल्मों का बजट प्रभावित हो रहा है। फिल्म समीक्षकों की माने तो बॉलीवुड को 3000 से 4000 करोड़ रुपए तक का नुकसान होने की आशंका है। इस संकट काल में फिल्म निर्माताओं की आर्थिक स्थिति को समझते हुए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपनी फीस में कटौती करने के लिए तैयार हो गए हैं।



एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, “हमें प्रोड्यूर्स को सपोर्ट करने की जरूरत है। हम सभी चाहते हैं कि काम ठीक से शुरू हो, इसलिए हमें फीस में कटौती भी करना चाहिए। अगर स्टार्स चाहते हैं कि इंडस्ट्री फिर से सामान्य हो जाए, तो हमें भी प्रयास करना चाहिए। इसके‍ लिए मैं अपने प्रोड्यूर्स के साथ खड़ी रहूंगी।”



वहीं, सभी के चहेते बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी हाल ही में फीस में कटौती के लिए इच्छा जाहिर करते हुए कहा था, “मैं किसी की नौकरी नहीं छीनना चाहता। इसका एक समाधान होना चाहिए, जिससे कि समस्या पैदा न हो और प्रोड्यूसर्स भी बच जाए। फिल्म उद्योग को एक साथ लाने और फिर से काम करना शुरू करने के लिए जो कुछ भी करना होगा मैं उसके लिए तैयार हूं। हम जो भी सामूहिक रूप से करने का फैसला करेंगे, मैं करूंगा।”



‘सांड की आंख’ एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा था, “चूंकि अभी कोई शूटिंग नहीं हो रही तो हमें कोई सैलरी नहीं मिल रही। आगे जब काम शुरू होगा और हमें सैलरी में कटौती करनी पड़े तो मैं तैयार हूं।”

Show comments

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

यश के बेटे को पसंद नहीं आया रावण का ये काम, 'रामायण' में जटायु को मारते देख पापा से कही दिल छू लेने वाली बात

हनी सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण सड़क हादसे में भतीजे का निधन

हमें साथ में और भी बहुत कुछ करना था दोस्त, संजय गुप्ता को याद कर भावुक हुए रितिक रोशन

रावण-जटायु युद्ध के एक सीन के लिए 6.5 साल की मेहनत, नितेश तिवारी ने खोले 'रामायण' के विजुअल इफेक्ट्स के राज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख