Daily Horoscope
✕

सेलिब्रिटी किड्स को आसानी से काम नहीं मिलता

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (16:32 IST)
हाल ही में बी-टाउन में 'नेपोटिस्म' पर बहुत चर्चा और बहस चली थी। इसी पर बॉबी देओल ने भी अब अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री किड्स के लिए काम आसानी से मिल जाता है, ये धारणा गलत है। हर किसी को, चाहे वो इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता हो या बाहर से हो, अपनी काबिलियत के दम पर ही काम मिलता है। 
 
उन्होंने कहा कि किस्मत भी बहुत जरूरी होती है इसमें, पर वो एक्टर पर ही निर्भर करता है कि किस तरह वो अपने काम को देखता है। इसके लिए सकारात्मक रवैया होना चहिए। जब कोई सेलिब्रिटी किड फिल्मों में आता है तो मीडिया उसको ज्यादा हवा देती है। मैं नहीं समझता कि ये हर किसी के लिए आसान काम होता है। 
 
बॉबी इस फिल्म से अपनी वापसी कर रहे हैं। उनका कहना था कि वो नए मजेदार प्रोजेक्ट्स के इंतजार में थे, ऐसे में जब श्रेयस ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई तो वे बिलकुल मान गए। वे ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जिसको करने में उन्हें मजा आए और लोग भी उसे देखना पसंद करे। दर्शक जब इस फिल्म को देखेंगे तो मुझे भरोसा है कि मुझे और काम मिलेगा। 
 
एक्टर ने अपने शूटिंग के अनुभव के बारे में बताया कि मैं फिल्म की कहानी और अपने रोल को लेकर बहुत उत्सुक था। हर दिन बेहतरीन दिन था। एक्टर के तौर पर आपको हर दिन मेहनत से काम करना पड़ता है और सकारात्मक तरीके से चीजों को देखना होता है। बॉबी अभी 'यमला पगला दीवाना' के तीसरे भाग पर भी काम कर रहे हैं। 
 
फिल्म 'पोस्टर बॉईज' एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें तीन आदमी अपनी फोटो नसबंदी के एक पोस्टर पर देखते हैं। फिल्म में बॉबी के अलावा सनी देओल और श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 8 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। 
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख