dharma sangrah
✕

जब भी मेरा थोड़ा सा वजन बढ़ता है तो लोग: प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं बिपाशा बसु

Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (23:40 IST)
प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं बिपाशा बसु, जब भी मेरा थोड़ा सा वजन बढ़ता है तो लोग... बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी फिटनेस और बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 4 साल हो गए हैं। पिछले कुछ समय से कई बार बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें आती रहती हैं।

 
कुछ समय पहले बिपाशा की कुछ खास तस्वीरें सामने आई थीं। जिसके बाद से ही लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया था कि बिपाशा प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं। यहां तक कि जब भी बिपाशा मीडिया के सामने आती हैं तो उन्हें माता-पिता बनने को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। वहीं अब बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्शन दिया है।
 
बिपाशा बसु ने कहा, हर बार जब भी मेरा थोड़ा सा वजन बढ़ता है तो लोग मुझे प्रेग्नेंट बना देते हैं। ये बहुत इरिटेटिंग होता है। वहीं करण ने इस पर मजाक करते हुए कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि मैं प्रेग्नेंट हूं पर कोई भरोसा नहीं करता है।'
 
बिपाशा ने आगे कहा कि भगवान जब चाहेंगे तब बेबी भी हो जाएगा और अगर बच्चा नहीं भी हुआ तो भी ठीक है। हमारे देश में कई बच्चे हैं जिनके पास कुछ नहीं है। तो अगर हम उन बच्चों की देखभाल करें और उन्हें सभी सुविधाएं दें तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। अब देखते हैं भविष्य में क्या होता है। 
 
शादी के बाद काम से ब्रेक पर बिपाशा ने कहा कि ऐसा लगता ही नहीं है कि मैं 5 साल से काम से दूर हूं। ये गैप मेरे लिए जरूरी था। 15 साल की उम्र से बतौर मॅाडल मैंने काम शुरू कर दिया था। 19 साल की उम्र से फिल्मों में काम किया। पूरी लाइफ काम किया तो ब्रेक जरूरी है। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख