• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu, Karan Singh Grover
Written By

बिपाशा बसु ने करण के राज से उठाया पर्दा

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने अपने पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के एक राज से पर्दा उठा दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी हाल ही में हुई है। बिपाशा और करण ज्यादातर हनीमून पर रहे। यही वजह है कि बिपाशा को अब करण की जिंदगी से जुड़े कई राज पता चल गए हैं। बिपाशा ने हाल ही में करण के एक राज से पर्दा उठाया। करण ने शादी के समय बिपाशा के लिए अपनी आवाज में गाना गाकर सबको चौंका दिया था। तब तक किसी को इस बात का इल्म ही नहीं था कि करण इतना अच्छा गा भी सकते हैं। इस गाने के जरिए करण ने ना सिर्फ बिपाशा का दिल जीत लिया, बल्कि फैन्स को भी अपने एक नए रूप से परिचित कराया। 
बिपाशा ने अब करण के एक छिपे टैलेंट से पर्दा उठाया है। बिपाशा ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहतरीन स्केच शेयर किए हैं। यह स्केच किसी और के नहीं, बल्कि करण के हैं। करण बहुत अच्छे स्केच भी बनाते हैं। इस फोटो में करण स्केच बनाते हुए नजर आ रहे हैं। करण को जब कभी शूटिंग के दौरान खाली समय मिलता है, वो कागज कलम लेकर स्केच करने लगते हैं। करण ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन करण के इस टैलेंट से बिपाशा बहुत इंप्रेस हुईं, इसीलिए उन्होंने स्केच को सबके साथ शेयर किया।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
एक गाना... चार प्रेमी और आलिया भट्ट