• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu, Karan Singh Gropver, Sunny Leone, Kareena Kpaoor, Kissin Scene
Written By

बिपाशा बसु अब नहीं करेंगी किसिंग सीन!

बिपाशा बसु
करण सिंह ग्रोवर से बिपाशा बसु ने हाल ही में शादी की है। शादी के बाद भी वे फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी। साथ ही उन्होंने करण के करियर को संवारने का बीड़ा भी उठाया है। 
 
सूत्रों का कहना है कि बिपाशा बसु इस बात पर विचार कर रही हैं कि वे अब फिल्म में किसिंग सीन नहीं करेंगी। फिल्म साइन करने के पूर्व ही निर्माता-निर्देशक को इस बारे में बता देंगी। यदि उनकी यह शर्त मंजूर होती है तभी वे फिल्म करने के लिए हां कहेंगी। 
 
गौरतलब है कि सनी लियोन भी यह शर्त लागू करने जा रही हैं। वे भी परदे पर ‍लिप लॉक नहीं करना चाहतीं। करीना कपूर के बारे में भी इस तरह की बातें हुई थीं, लेकिन उन्होंने 'की एंड का' में अर्जुन कपूर के साथ चुम्बन दृश्य किया था। करीना का कहना है कि स्क्रिप्ट की मांग होने पर ही वे इस तरह के दृश्य करेंगी। 
ये भी पढ़ें
हॉलीवुड में काम करने का इरादा नहीं : अभिषेक बच्चन