dharma sangrah
✕

'वो कौन थी' में ऐश्वर्या की जगह अब बिपाशा बसु

Updated: रविवार, 9 सितम्बर 2018 (12:23 IST)
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री और बंगाली बाला बिपाशा बसु सुपरहिट फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक में काम करती नजर आ सकती हैं।
 
 
वर्ष 1964 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'वो कौन थी' का रीमेक बनाया जाने वाला है। चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय फिल्म के रीमेक में काम करती नजर आ सकती हैं लेकिन बात नहीं बन सकी। अब कहा जा रहा है कि 'वो कौन थी' का रीमेक बिपाशा बसु के साथ बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।
 
फिल्म की कहानी में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। फिल्म में बिपाशा के साथ इस बार अर्जुन एन. कपूर फिल्मों में एक्टिंग की पारी शुरू करेंगे। अर्जुन एक नामी प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर कई फिल्में बनाई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 'वो कौन थी' में मनोज कुमार और साधना ने लीड रोल निभाया था। एनएन सिप्पी के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को राज खोसला ने निर्देशित किया था।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख