sundarkand
✕

बिग बॉस ओटीटी पर दिखेंगे कई बदलाव, दर्शक देंगे सजा टास्क हारने वाले कंटेस्टेंट को

Updated: गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (12:47 IST)
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का नया सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार यह शो पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी' नाम दिया गया है। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। 

 
इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस ओटीटी का फॉर्मेट काफी यूनिक है। एक नया प्रोमो जारी कर बताया गया है कि इस बार ओटीटी बिग बॉस ओवर द टॉप होने वाला है। 
 
बिग बॉस ओटीटी में दर्शकों की भूमिका काफी अहम होने वाली है। कंटेस्टेंट के टास्क हारने पर सजा देने का हक दर्शकों को भी इस बार मिलने वाला है। अब ये कैसे होगा यह शो शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा। 
 
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक 24 घंटे बिग बॉस के साथ जुड़े रह सकते हैं। दर्शकों के पास शो का 24 एक्सेस और कंटेस्टेंट्स की किस्मत दोनों होगी। 
 
शो पहले से ज्यादा बोल्ड, क्रेज़ी और खतरनाक होने वाला है। प्रोमो में करण जौहर ने इस बात का हिंट दिया है कि कंटेंस्टेंट्स के टास्क में बोल्ड टास्क मौजूद होंगे। बिग बॉस ओटीटी से इस बार हाई लेवल के ड्रामे, एंटरटेनमेंट और इमोशन की उम्मीद जताई जा रही है।
 
बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्तों तक चलेगा। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर टेलीकास्ट होगा। 6 हफ्ते तक ओटीटी बिग बॉस में आने के बाद जीतने वाले कंटेस्टेंट कलर्स पर आने वाले बिग बॉस में शामिल होंगे। टीवी पर इस रियलिटी शो को सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख