dharma sangrah
✕

Bigg Boss 15 : रश्‍मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, शमिता शेट्टी का भी होगा कमबैक

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (15:42 IST)
'बिग बॉस 15' के घर में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब खबर आ रही है कि वीकेंड का वार में तीन नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री होने जा रही है। वीकेंड का एपिसोड कंटेस्टेंट्स के लिए कई सरप्राइज लेकर आएगा, जिसमें शमिता शेट्टी की वापसी भी शामिल है।
 
खबरों के अनुसार रश्मि देसाई और उनकी खास दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बनकर घर में एंट्री करेंगी। इसके अलावा बिग बॉस मराठी का हिस्सा रहे अभिषेक बिचकुले भी नजर आएंगे। तीनों सीधे घरवालों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
 
रश्मि और देवेलीना बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं। अपने सीजन में रश्मि देसाई और देवोलीना शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। देवोलीना को बैक इश्यू की वजह से शो छोड़ना पड़ा था। फिर सीजन 14 में देवोलीना एजाज खान की जगह शो में आई थीं।
 
वहीं शो में शमिता शेट्टी भी कमबैक करने वाली हैं। वह मेडिकल इश्यू की वजह से घर से बाहर गई थीं। बिग बॉस 15 के आने वाले एपिसोड में शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें कुछ एलिमिनेशन और शो में कुछ नई एंट्री शामिल हैं। हाल ही के एपिसोड में शो में जेल भी इंट्रोड्यूस कराई गई है। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख