Daily Horoscope
✕

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-14 में 14 दिन के लिए ले रहे हैं इतनी भारी-भरकम फीस

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (12:44 IST)
बिग बॉस 14 शुरू होने में चंद घंटे शेष है। उत्सुकता इस बात को लेकर है कि इस बार घर में कौन-कौन आ रहा है? कुछ लिस्ट भी घूम रही हैं और इनमें से कुछ नाम सही साबित भी होंगे। बहरहाल, बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के मेकर्स चाहते हैं कि शो की धमाकेदार शुरुआत हो। उन्हें सिद्धार्थ की लोकप्रियता भी पता है‍, लिहाजा सिद्धार्थ को शो से कुछ दिनों के लिए जोड़ा जा रहा है ताकि इस शो की ओर दर्शक खींचे चले आएं। 
 
सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला महज 14 दिनों के लिए घर पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने इसके लिए 80 लाख रुपये चार्ज किए हैं। यह फीस बहुत ज्यादा है, यह बात शो के मेकर्स भी जानते हैं, लेकिन उनका मानना है कि इससे शो दर्शकों के बीच तुरंत चर्चित हो जाएगा। 
 
सिद्धार्थ ने बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था और उन्हें उस दौरान थोकबंद वोट मिले थे जो कि उनकी लोकप्रियता का सबूत है। उस समय भी सिद्धार्थ ने अच्छी-खासी फीस वसूली थी। पूरे शो के दौरान उन्हें 2 करोड़ रुपये फीस मिली थी और विजेता बनने का इनाम अलग।


 
शहनाज़ भी आएंगी बिग बॉस 14 में? 
उड़ती-उड़ती खबर तो ये भी आ रही है कि शहनाज़ गिल भी बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। 13वें सीज़न में सिडनाज़ की जोड़ी बहुत चर्चित हुई थी। दर्शकों को सिद्धार्थ और शहनाज़ की जोड़ी खूब अच्छी लगी थी, शायद इसीलिए शहनाज़ को भी शो से जोड़ा जा सकता है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख