ramcharitmanas
✕

'बिग बॉस 14' के घर में पहले दिन ही हुई कैटफाइट, बर्तन ड्यूटी को लेकर जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली में हुई बहस

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (11:48 IST)
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का आगाज हो गया है। सलमान ने घर में जाने वाले 11 कंटेस्टेंटस का खुलासा भी किया। इस बार घर के अंदर जाने पहचाने नाम अपना दम दिखाते दिखाई देंगे। घर में आते ही लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए हैं।

 
दरअसल घर में आते ही पहले निक्की तंबोली और एजाज खान के बीच हलकी फुलकी बहस देखने को मिली। लेकिन रविवार को निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन के बीच बहस होती दिखाई देगी। दरअसल दोनों के बीच लड़ाई की वजह बनी है घर की ड्यूटी।
 
दोनों बर्तन की ड्यूटी को लेकर आपस में बहस करते दिखाई दे रहें हैं। निक्की बर्तन धोने से मना कर देती है। क्योंकि वो कहती हैं कि बर्तन धोने से उनके नाखून खराब हो जाएंगे। पहले तो जैस्मिन निक्की को-ऑपरेट करने को कहती हैं लेकिन निक्की नहीं मानती। जिसके बाद एजाज भी निक्की को समझाते हैं लेकिन निक्की किसी भी हाल में ये करने को तैयार नजर नहीं आती है। दोनों इस लड़ाई के बाद रोने लग जाती हैं।
 
बता दें ‍कि बिग बॉस 14 के घर में एजाज खान, निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य ने एंट्री की है। जबकि राधे मां ने घर में एंट्री तो की लेकिन उसके बाद वो घर से बाहर चली गई। इस शर्त के साथ की जब भी उन्हें घर में बुलाया जाएगा वो जरूर आएगी।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख