Hanuman Chalisa
✕

भूमि पेडनेकर को मिली शाहरुख खान के साथ फिल्म!

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (16:51 IST)
हर जगह देखो तो सलमान खान ही नज़र आ रहे हैं, लेकिन अब बारी है शाहरुख खान की। शाहरुख खान वैसे तो बहुत ही कम फिल्में करने लगे हैं लेकिन उनकी फिल्में हमेशा बहुत बड़ी रहती हैं। वे जल्द ही फिल्म 'ज़ीरो' में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'सैल्यूट' की भी काफी चर्चा चल रही है। 
 
फिल्म 'सैल्यूट' अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। आमिर खान इसमें लीड रोल निभाने वाले थे लेकिन अपने प्रोजेक्ट्स के चलते उन्होंने फिल्म के लिए शाहरुख को मनाया। अब जब शाहरुख इसके लिए तैयार हो गए हैं तो फिल्म के लिए लीड हीरोइन नहीं मिल रही। कई बड़ी हीरोइंस ने यह कहकर फिल्म के लिए मना कर दिया कि इसमें फीमेल लीड का कैरेक्टर बड़ा नहीं है। 
 
ऐसे में जब मेकर्स निराश होकर फीमेल लीड का रोल हटाने का फैसला लिया। अब खबर है कि उन्होंने एक बार फिर कोशिश की है जो शायद सफल भी हो जाए। शाहरुख की इस फिल्म के लिए मेकर्स ने भूमि पेडनेकर को चुना है। उन्होंने भूमि से बात की है और उन्हें जवाब का इंतज़ार है। 
 
सूत्रों के अनुसार मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म के बारे में भूमि से चर्चा की। उन्होंने स्क्रिप्ट पर भी बात की। हालांकि अब तक कुछ तय नहीं हुआ है लेकिन भूमि फिल्म से खुश हैं। वहीं मेकर्स भी लगातार दूसरे ऑप्शंस ढूंढ रहे हैं। 
 
फीमेल लीड का इस बायोपिक में कम ही हिस्सा होगा लेकिन यह बहुत अहम होगा। इसलिए ही हर बड़ी हीरोइन इसके लिए मना कर रही है। इंतज़ार करना होगा यह देखने के लिए कि तय क्या हुआ है। 
 
वहीं शाहरुख खान अक्टूबर से फिल्म की तैयारी शुरू कर देंगे और नवंबर में फिल्म फ्लोर पर जाएगी। 21 दिसंबर को शाहरुख की 'ज़ीरो' रिलीज़ हो रही है। इसलिए यह पूरा महीना शाहरुख फिल्म के प्रमोशन में लगाएंगे। इनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख