Bhai Dooj
✕

भूल भुलैया के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नई फिल्मों का कोई असर नहीं, 100 करोड़ क्लब में आज हो जाएगी शामिल

Updated: शनिवार, 28 मई 2022 (11:42 IST)
Bhool Bhulaiyaa 2 box office collection कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने पहले सप्ताह में सफलता के झंडे बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिए थे। दूसरे सप्ताह की शुरुआत भी फिल्म ने अच्छे तरीके से की है और नई फिल्मों की रिलीज का 'भूल भुलैया 2' की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह के पहले दिन 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 98.57 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने पहले सप्ताह में शुक्रवार 14.11 करोड़ रुपये, शनिवार 18.34 करोड़ रुपये, रविवार 23.51 करोड़ रुपये, सोमवार 10.75 करोड़ रुपये, मंगलवाल 9.56 करोड़ रुपये, बुधवार 8.51 करोड़ रुपये और गुरुवार 7.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन 92.05 करोड़ रुपये रहा। 
 
2022 की 5वीं फिल्म 
फिल्म नौवें दिन यानी 28 मई को सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 2022 में सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह पांचवीं फिल्म होगी। इसके पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स', 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी हैं। इनमें से दो डब फिल्में हैं। 
 
कार्तिक की सबसे बड़ी हिट
कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी हिट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी है। जल्दी ही भूल भुलैया 2 के कलेक्शन इससे ज्यादा हो जाएंगे और यह कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन जाएगी। 
20 मई को रिलीज 'भूल भुलैया 2' में कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण है। पूरी फिल्म में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। यह एक ऐसी फिल्म है जो पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है इसलिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिल रही है। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख