Daily Horoscope
✕

सलमान खान की फिल्मों में हीरोइन क्यों नहीं करती एक्सपोज़?

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (16:43 IST)
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। क्र‍िटिक्स के साथ-साथ दर्शक भी फिल्म की खुब तारीफ कर रहे हैं।


अली अब्बास जफर निर्देशित 'भारत' ने अब तक लगभग 173.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। भारत ने 9वें दिन लगभग 6.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
 
भारत की सफलता से फिल्म की पूरी टीम बेहद खुश है। सलमान भी बेहद खुश हैं और इसलिए सभी का धन्यवाद करने के लिए उन्होंने ने मीडिया के साथ खास बातचीत की। इस दौरान सलमान ने बताया कि लोगों ने उन्हें और उनकी फिल्म को जो प्यार दिया है उसे देखकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

सलमान ने खुलासा किया कि उनकी फ़िल्मों में उनकी एक्ट्रेस का कोई अंग-प्रदर्शन नहीं होता। कैमरे के सामने सिर्फ वह अंग-प्रदर्शन कर सकते हैं उनकी अभिनेत्री नहीं। सलमान ने आगे यह भी कहा कि, जब भी कोई अभिनेत्री उनके साथ पर्दे पर आती है तो यह सुनिश्चित किया जाता है कि वह अंग-प्रदर्शन नहीं करेंगी यदि जरूरत पड़ी तो सलमान खुद एक्सपोज करेंगे यानी अंग प्रदर्शन करेंगे।
 
भारत की सफलता के बाद सलमान खान अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की तैयारी में जुट गए है। इस फिल्म के बाद सलमान, आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगे।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख