Hanuman Chalisa
✕

भारत : 500 डांसर्स के साथ फिल्म का सिर्फ एक गाना बनाएंगे डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर

Published: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (14:23 IST)
सुपरस्टार सलमान खान चाहे जो फिल्म करे, कुछ ना कुछ तो धमाकेदार होता ही है। चाहे वो एक्शन हो या डांस, सलमान की फिल्म की बात ही अलग होती है। जल्द ही सलमान खान अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। इसके लिए भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 
 
फिल्म में सलमान खान के साथ हीरोइन अब कैटरीना कैफ को लिया गया है। प्रियंका चोपड़ा जब से फिल्म से निकली हैं तब से मेकर्स फिल्म की नई हीरोइन की तलाश में थे। ऐसे में कैटरीना और सलमान की जोड़ी से बेहतर और क्या हो सकता है। इनके आलावा फिल्म में दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी हैं। 
 
हाल ही में सलमान का एंट्री सीन शूट हुआ है। इसके अलावा सलमान की बहन बनी दिशा पाटनी का भी के डांस नंबर शूट किया गया है। इसमें सलमान भी होंगे और इस गाने को भी चार्टबस्टर बनाने की पूरी तैयारी की गई है। खास बात यह सामने आई है कि यह बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा गाना होगा। इसमें दिशा तो गज़ब के डांस मूवस दिखाएंगी ही, साथ ही सलमान के भी बेहतरीन स्टंट्स शामिल होंगे।

'स्लोमोशन' नामक इस गाने में सबसे रोचक बात होगी गाने का बैकड्रॉप। इस गाने का बैकड्रॉप सर्कस होगा और साथ ही इसमें 500 बैकग्राउंड डांसर्स होंगे। कहा था ना सलमान की फिल्मों में बहुत खास तो होता ही है। इसके पहले उनकी फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' में भी डायरेक्टर ने दुनियाभर के कई डांसर्स शामिल किए थे। इस बार इस फिल्म के गाने में करीब 500 डांसर्स होंगे। 

ALSO READ: सलमान खान का कमाल, कैटरीना को डबल फीस देकर किया मालामाल
 
फिल्म 'भारत' की शूटिंग पंजाब, दिल्ली, अबु धाबी और स्पेन में होगी। यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टु माई फादर' का अडॉप्टेशन है। इसे अली अब्बास ज़फर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 2019 ईद पर रिलीज हो जाएगी। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख