Daily Horoscope
✕

बेवॉच सहित 8 फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार

Updated: गुरुवार, 1 जून 2017 (12:59 IST)
पिछले कुछ सप्ताह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अच्छे रहे। मई के पूरे महीने बाहुबली 2 का जोर रहा और सिनेमाघरों में ऐतिहासिक भीड़ रही। हाफ गर्लफ्रेंड, हिंदी मीडियम, पायरेट्स ऑफ कैरेबियन, सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स का प्रदर्शन भी औसत से बेहतर रहा और बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात हुई। 
 
जून महीने का सबसे बड़ा आकर्षण सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' है जो 23 जून को प्रदर्शित होगी। जहां तक जून के पहले सप्ताह का सवाल है तो आठ फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं जिसमें से 'बेवॉच' को लेकर सर्वाधिक आकर्षण है। प्रियंका चोपड़ा की यह पहली हॉलीवुड मूवी है। हालांकि यह फिल्म विदेश में एक सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हो गई है और फिल्म समीक्षकों को यह पसंद नहीं आई है इससे फिल्म का भारत में व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। बावजूद इसके यह फिल्म आठों में सबसे अच्छी ओपनिंग लेगी और पहले दिन का आंकड़ा सात करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। 
 
दोबारा- सी योर ईविल एक हॉरर मूवी है जिसमें भाई बहन साकिब सलीम और हुमा कुरैशी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने ध्यान खींचा है और यह फिल्म मेट्रो सिटीज़ के मल्टीप्लेक्सेस में थोड़े दर्शक जुटा सकती है। 
 
इनके अलावा हनुमान दा दमदार, स्वीटी वेड्स एनआरआई,  मिरर गेम- अब खेल शुरू, फ्लैट 211, डियर माया और बच्चे कच्चे सच्चे भी रिलीज होंगी। हनुमान दा दमदार एक एनिमेशन मूवी है जिसमें सलमान खान ने आवाज दी है। यह फिल्म बच्चों को लुभा सकती है। डियर माया के जरिये मनीषा कोईराला वापसी कर रही है। ये सारी फिल्में माउथ पब्लिसिटी और अच्छे रिव्यू पर निर्भर हैं और इनसे बेहतर ओपनिंग की उम्मीद करना ज्यादती होगी। 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख