ramcharitmanas
✕

बरेली की बर्फी का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन... अच्छा प्रदर्शन जारी

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (12:31 IST)
बरेली की बर्फी एक छोटे बजट की फिल्म है, जिसमें नामी सितारे नहीं हैं, लेकिन कंटेंट मजबूत होने के कारण इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की है। 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फिल्म के 15 करोड़ रुपये विभिन्न अधिकारों के बदले पहले ही मिल गए। बची रकम इस फिल्म ने आसानी से हासिल कर ली है और अब इसे सफल फिल्म का तमगा मिल गया है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 2.42 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की। बढ़िया रिपोर्ट आई और दर्शकों ने इस फिल्म को देखने का मन बना लिया। फिल्म ने दूसरे दिन 3.95 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का अच्छा प्रदर्शन देखते हुए मल्टीप्लेक्सेस में वीकडेज़ में फिल्म के शो बढ़ा दिए गए। 
 
फिल्म ने चौथे दिन 1.90 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2 करोड़ और छठे दिन 1.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी वीकडेज़ में फिल्म के कलेक्शन स्थिर रहे। छ: दिनों में यह फिल्म 17.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यदि 25 करोड़ तक यह फिल्म पहुंच जाती है तो बड़ी बात होगी। फिल्म का प्रदर्शन मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में ही अच्छा है। 
 
फिल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। यह फिल्म इस बात की मिसाल है कि ऐसी फिल्म यदि कम बजट के साथ बनाई जाए तो सफल हुआ जा सकता है। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। 
Show comments

बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली क्लैश के दो साल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने दी थी 'सिंघम अगेन' को मात

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख