suvichar

बैंक चोर की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2017 (16:13 IST)
16 जून को बड़े बजट की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लिहाजा 'बैंक चोर' जैसी फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स और शो मिल गए। खुला मैदान होने के बावजूद 'बैंक चोर' की ओपनिंग निराशाजनक रही। सुबह और दोपहर के शो में पांच से दस प्रतिशत दर्शक नजर आए। मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में यह हाल है तो छोटे शहर में दशा और बुरी होगी। 
 
फिल्म लंबे समय से तैयार है और प्रचार भी लंबे समय से हो रहा है। हालांकि जिस तरह से फिल्म का प्रचार किया गया उससे फिल्म के प्रति नकारात्मक माहौल बना। फिल्म का नाम ऐसे लिया गया मानो गाली बकी जा रही हो, जिससे भ्रम पैदा हो गया कि यह फिल्म द्विअर्थी होगी, जबकि ऐसी बात नहीं है। 
 
फिल्म में रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे हैं, जिनकी स्टार वैल्यू बहुत कम है। रितेश की पिछली कुछ फिल्में, बंगिस्तान, बेंजो, ग्रेट ग्रैंड मस्ती बुरी तरह फ्लॉप रही है। विवेक ओबेरॉय के सितारे भी गर्दिश में हैं, इसलिए फिल्म से बहुत अच्छी ओपनिंग की उम्मीद किसी को नहीं थी, लेकिन यश राज फिल्म्स का नाम जुड़ा होने से यह भी उम्मीद नहीं थी कि ओपनिंग इतनी बुरी रहेगी। 
 
पहले दिन का कलेक्शन दो करोड़ के आसपास रह सकता है और वो भी तब जब शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो। 
Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख