Hanuman Chalisa
✕

100 करोड़ में बने शो बाहुबली : बिफोर द बिगिनिंग को नेटफ्लिक्स ने कूड़े में डाला!

Updated: मंगलवार, 16 मार्च 2021 (12:16 IST)
नेटफ्लिक्स के पास क्वालिटी शो और फिल्मों का खजाना है। वे क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने सौ करोड़ रुपये में तैयार हुए अपने शो 'बाहुबली : बिफोर द बिगिनिंग' को कूड़े में डाल दिया है। वे शो की क्वालिटी से खुश नहीं है। यही नहीं उन्होंने 200 करोड़ का नया बजट मंजूर किया है ताकि यह शो दोबारा उच्च गुणवत्ता के साथ बनाया जाए। इस तरह से यह शो का कुल बजट 300 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
बाहुबली सीरिज की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। भारत की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्मों में इनका नाम है। इस कामयाबी को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने एक शो की प्लानिंग की। 9 एपिसोड में बना यह शो बाहुबली का प्रिक्वल है। इसमें बाहुबली के पहले की कहानी दिखाई गई है। 
 
सूत्रों के मुताबिक जब यह शो 100 करोड़ रुपये में तैयार हुआ तो यह अपेक्षा के अनुरूप नहीं लगा और इसे खारिज कर दिया गया। नेटफ्लिक्स वालों का मानना है कि बाहुबली के विषय में बहुत दम है और इस शो को खासे दर्शक मिलेंगे। वे इसको गेम्स ऑफ थ्रोन्स का भारतीय जवाब मान रहे हैं। 
 
संभवत: बजट की कमी नेटफ्लिक्स को लगी जिसके कारण यह शो असरदायक नहीं बना। उन्होंने तुरंत दो सौ करोड़ मंजूर करते हुए फिर से शो तैयार करने की बात प्रोड्यूसर्स से कही। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख