Hanuman Chalisa

बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सप्ताह... 400 करोड़

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (13:15 IST)
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। फिल्म ने पहले सप्ताह में ऐतिहासिक कलेक्शन किए और लगभग सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए जो आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों के लिए चुनौती रहेंगे। 
 
फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले सप्ताह में 247 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। दूसरे सप्ताह में यह आंकड़ा 143.25 करोड़ रुपये तक पहुंचा। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 19.75 करोड़ रुपये, शनिवार 26.50 करोड़ रुपये, रविवार 34.50 करोड़ रुपये, सोमवार 16.75 करोड़ रुपये, मंगलवार 15.75 करोड़ रुपये, बुधवार 17.25 करोड़ रुपये और गुरुवार को 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो सप्ताह में फिल्म ने 390.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
संभव है कि यह खबर आप पढ़ रहे हों जब तक फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर ले। यह हिंदी में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म है। बॉलीवुड में इस तरह से 400 करोड़ का क्लब भी शुरू हो गया है। 
 
100 करोड़ की पहली फिल्म गजनी (2008), 200 करोड़ की पहली फिल्म 3 इडियट्स (2009), तीन सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म पीके (2014) और 400 करोड़ क्लब की पहली फिल्म बाहुबली (2017) है।
 
12 मई को सरकार राज और मेरी प्यारी बिंदू भी रिलीज हुई, लेकिन बाहुबली 2 के कलेक्शन पर ये फिल्म कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई। उलटे इन फिल्मों को बाहुबली 2 से मार सहनी पड़ी है। मेरी प्यारी बिंदू ने पहले दिन महज 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सरकार राज के भी हाल बेहाल है। 
Show comments

भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने अपनाया आध्यात्मिक रास्ता, 2 साल तक किया योग-ध्यान और शास्त्रों का लिया सहारा

'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना के सरप्राइज विजिट पर आकांक्षा चमोला बोलीं- इससे बेहतर तो मेरा कुत्ता आ जाता...

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के 'सीता' लुक पर उठाए सवाल, बोलीं- शास्त्रों में ऐसा वर्णन नहीं

OTT Release Today (24 July 2026): विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' से लेकर केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, आज रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरिज!

'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो ने बताया क्यों लव स्टोरी देखना करती हैं पसंद

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख