ramcharitmanas

बाहुबली दो ने दंगल, सुल्तान को पीछे छोड़ा

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (16:29 IST)
हिंदी फिल्म में पहले वीकेंड पर सर्वाधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' के नाम था। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 107.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सुल्तान बुधवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 105.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
सभी सोच रहे थे कि दंगल का रिकॉर्ड किसी बॉलीवुड स्टार की फिल्म ही तोड़ेगी। इसी बीच बाहुबली 2 आई, जिसमें प्रभाष लीड रोल में हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचाई कि सभी से आगे निकल गई। बाहुबली ने पहले वीकेंड पर 128 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यहां बात हिंदी वर्जन की हो रही है। 128 करोड़ रुपये के पहले वीकेंड कलेक्शन के साथ यह फिल्म इस सूची में पहले नंबर पर पहुंच गई है। यह रिकॉर्ड खान्स के लिए चुनौती बन गया है। 

ALSO READ: बाहुबली 2 द कॉन्क्लूज़न - फिल्म समीक्षा
 
बाहुबली (हिंदी) ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह बिना किसी छुट्टी वाले पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन है। एक दिन में सर्वाधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' के नाम था। इस फिल्म ने पहले दिन, जिस दिन दिवाली थी, 44.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो एक दिन में किया सर्वाधिक कलेक्शन था। बाहुबली (हिंदी) ने तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो एक दिन में किसी भी हिंदी फिल्म का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
Show comments

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की एंट्री, सलमान खान ने दिलाई 'अंडे वाले झगड़े' की याद

फोटोग्राफर से बने बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता, यश जौहर ने ऐसे खड़ी की थी धर्मा प्रोडक्शंस की नींव

राकेश रोशन हुए 77 साल के, जानिए ‘K’ अक्षर से क्यों रखते हैं अपनी फिल्मों के नाम

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख