sundarkand
✕

चीन में क्यों पसंद नहीं की गई बाहुबली 2

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (12:13 IST)
जिस बाहुबली 2 ने भारत में सफलता के नए कीर्तिमान रच दिए थे उसे हाल ही में चीन में प्रदर्शित किया गया, लेकिन चीन में फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और यह फिल्म पसंद नहीं की गई। 
 
4 मई को फिल्म का प्रदर्शन हुआ और सोमवार को शुक्रवार के मुकाबले 63.37 प्रतिशत‍ गिरावट देखी गई। चार दिनों में यह फिल्म चीन से महज 57.58 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
 
बाहुबली भी चीन में पसंद नहीं की गई थी, इसलिए ज्यादातर लोगों का मानना था कि बाहुबली 2 को भी पसंद नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि चीन में इन दिनों भारतीय फिल्मों को खासा पसंद किया जा रहा है। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम, बजरंगी भाईजान ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 
 
चीन में बाहुबली 2 को पसंद नहीं किए जाने के पीछे अहम कारण है कि स्पेशल इफेक्ट्स और एक्शन वाली फिल्में यहां लगातार दिखाई जाती रही हैं और बाहुबली 2 में चीनी दर्शकों को कुछ नया नहीं लगा। साथ ही चीन की जनता भारत की वो फिल्में पसंद करती हैं जिनकी कहानी में अनोखापन हो। इमोशनल टच हो। 
 
बाहुबली 2 में यह सब नजर नहीं आया और बाहुबली 2 के स्टंट्स में चीनियों को कुछ नया नजर नहीं आया, लिहाजा भारत में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली बाहुबली 2 चीन में फुस्स साबित हुई। 
Show comments

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर ने एलन मस्क की फ्लाइंग कार को बताया 5,000 साल पुरानी टेक्नोलॉजी, पुष्पक विमान का किया जिक्र

संजय गुप्ता के निधन के बाद वायरल हुआ बेटी का वीडियो, पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर, पत्नी अनुराधा ने की भावुक अपील

Rise and Fall 2 में शहजाद पूनावाला का दबदबा, दो बार बने अल्टीमेट रूलर, अब फिनाले में एंट्री

फेमस फूड इन्फ्लुएंसर 'चिकन लेग पीस' की मौत की उड़ी अफवाह, उल्हास कामठे ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख