Daily Horoscope
✕

बाहुबली के निर्माताओं के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा

Updated: शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (18:13 IST)
भारतीय फिल्म इतिहास की सफलतम फिल्मों में से 'बाहुबली' एक है। इसका दूसरा भाग बनाया जा रहा है और हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने वितरकों से एडवांस के रूप में भारी रकम ली है। इसकी भनक शायद आयकर विभाग को लग गई और फिल्म के निर्माताओं के यहां उन्होंने छापा मारा है। 
इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सोभू यरलागद्दा और प्रसाद देवीनेनी के ऑफिस और घर पर एक साथ छापा मारा। आयकर विभाग ने छापे के लिए बिलकुल सही समय चुना क्योंकि वितरकों से प्राप्त एडवांस की रकम इन निर्माताओं के घर और ऑफिस पर ही मौजूद रहने की संभावना है। साथ ही इस समय ज्यादातर लोगों ने अपना काला धन निकाला है और उसे सही ठिकाने पर लगाने की सोच रहे हैं। 
 
फिल्म ट्रेड से जुड़े लोगों का कहना है कि इस छापे से 'बाहुबली 2' के काम में कोई बाधा नहीं पड़ेगी। राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और प्रभाष अभिनीत 'बाहुबली 2' अगले वर्ष अप्रैल में प्रदर्शित होगी। इसे अगले वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है और तमाम सिने प्रेमी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख