dharma sangrah
✕

बाहुबली 2 का अनोखा रिकॉर्ड : रिलीज के पहले ही 500 करोड़ रु. की कमाई

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (14:06 IST)
यकीन तो नहीं होता, लेकिन बात सच है। बाहुबली-2 अट्ठाइस अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है और रिलीज के पहले ही इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
 
बाहुबली से जुड़ी हर बात भव्य होती है। चाहे सेट हो या इस फिल्म की सफलता। 'बाहुबली' के पहले भाग ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। इसी को देखते हुए बाहुबली 2 के विभिन्न राइट्स 500 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित होगी। हिंदी में इसे करण जौहर रिलीज कर रहे हैं।  
 
सूत्रों के अनुसार बाहुबली के निर्माताओं को उम्मीद है कि उनकी फिल्म का दूसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करेगा। इसीलिए उन्होंने फिल्म के लिए वितरकों से महंगी रकम मांगी। वितरकों ने ऐतराज भी जताया, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि फिल्म शानदार सफलता हासिल करेगी इसलिए उन्होंने यह रकम मंजूर कर ली। 
 
फिल्म का हिंदी वर्जन 120 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन 130 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन 47 करोड़ रुपये में बेचा गया है। केरल में 10 करोड़, कर्नाटक में 45 करोड़ में वितरण अधिकार बेचे गए हैं। उत्तरी अमेरिका में 45 करोड़ में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेचे गए हैं। इसके अलावा भी कुछ देशों में भी फिल्म बेची गई है जिनकी कीमत बताई नहीं गई है। 
 
फिल्म के हिंदी सैटेलाइट राइट्स 51 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। यह किसी भी डब फिल्म का कीर्तिमान है। तेलुगु वर्जन के सैटेलाइट राइट्स 26 करोड़ में बिके हैं। तमिल और मलयालम वर्जन की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। ये सब मिलाकर लगभग 474 करोड़ रुपये होता है। अन्य राइट्स जिनके बारे में जानकारी नहीं है उन्हें मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच जाता है। 
 
बाहुबली: द कॉन्क्लूज़न में प्रभाष, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी की प्रमुख भूमिकाएं हैं। 
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख