dharma sangrah
✕

बाहुबली 2 का 24 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (14:51 IST)
बाहुबली 2 चौथे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है। हिंदी वर्जन ने चौथे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन किया है, यानी कि दर्शक अभी भी इस फिल्म को मिल रहे हैं। शुक्रवार को 4.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.35 करोड़ रुपये और रविवार को 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया है। इस तरह से फिल्म ने चौथे वीकेंड पर 18.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
बाहुबली 2 (हिंदी संस्करण) ने पहले सप्ताह में 247 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 143.25 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 69.75 करोड़ रुपये और चौथे वीकेंड पर 18.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 24 दिनों में हिंदी संस्करण 478.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुका है और अब 500 करोड़ के नजदीक है। 
 
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो 24 दिनों में यह फिल्म (सभी संस्करण) भारत से नेट 988 करोड़ रुपये और ग्रॉस 1275 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यानी नेट कलेक्शन के मामले में यह 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने वाली है। 
 
24 दिनों में विदेश से फिल्म ने 290 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। कुल ग्रॉस कलेक्शन होता है 1565 करोड़ रुपये। अभी कई देशों में इसे प्रदर्शित किया जाना है लिहाजा कलेक्शन और बढ़ेंगे। 
Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख