ramcharitmanas
✕

बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल छठे दिन भी रहा जारी

Updated: गुरुवार, 4 मई 2017 (14:46 IST)
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल छठे दिन भी जारी रहा है। जो बड़ी फिल्में छुट्टी या रविवार को व्यवसाय करती है वो व्यवसाय बाहुबली 2 (हिंदी वर्जन) वर्किंग डे पर कर रही है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म कलेक्शन के मामले में सभी से आगे निकल जाएगी। 
 
बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने पांचवे दिन लगभग 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांच दिनों में फिल्म अब तक लगभग 221 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। छ: दिन में ही यह फिल्म हिंदी की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसर्स में शामिल हो गई है। 
 
दंगल (387.38 करोड़ रुपये), पीके (340.80 करोड़ रुपये), बजरंगी भाईजान (321 करोड़ रुपये) के कलेक्शन बाहुबली 2 के सामने बौने लग रहे हैं। इन सभी से जल्दी ही बाहुबली 2 आगे निकलने वाली है। सभी वर्जन की बात की जाए तो यह फिल्म भारत से लगभग 495 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
विदेश में भी फिल्म सफलता का डंका पीट रही है। यूएस में दंगल के लाइफ टाइम बिजनेस को बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूज़न ने पार कर लिया है। 
 
फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो भारत से 630 करोड़ रुपये और विदेश से 155 करोड़ रुपये, कुल 785 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जबकि फिल्म के पहले भाग ने 650 करोड़ का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन किया था। हालांकि ये आंकड़े विभिन्न स्रोतों से आए हैं और अधिकृत रूप से इस बारे में घोषणा नहीं की गई है। 
Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख