Daily Horoscope
✕

बाहुबली 2 द कॉन्क्लूज़न की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (14:28 IST)
बाहुबली 2 पिछले 21 महीने में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म है। यहां यह प्रश्न बेमानी है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कर कैसी शुरुआत की है क्योंकि पहले वीकेंड के ज्यादा टिकट बचे नहीं हैं। जहां तक पहले दिन की बात है तो लोगों में होड़ लगी है कि वे सबसे पहले जान जाएंगे कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा था। 

ALSO READ: बाहुबली द कॉन्क्लूज़न की फिल्म समीक्षा
 
लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई है जिसकी पूरे भारत में सफलता को लेकर संदेह नहीं है। क्या सिंगल स्क्रीन और क्या मल्टीप्लेक्स, हर जगह भीड़ ही भीड़ है। जिनके पास टिकट नहीं है वो भी इस उम्मीद से सिनेमाघर आए हैं कि शायद टिकट मिल जाए। 
 
सुबह से ही सिनेमाघरों के आगे लाइन लगी हुई है। ज्यादातर शहरों के सभी सिनेमाघरों में बाहुबली 2 ही लगा दी गई है। मल्टीप्लेक्स तो सिंगल स्क्रीन बन गए हैं क्योंकि बाहुबली 2 के अलावा और कोई फिल्म वे नहीं चला रहे हैं। 
 
स्कूलों में छुट्टियां लग गई है। इस बार ऐसी कोई फिल्म रिलीज ही नहीं हुई है जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जाए। लिहाजा बाहुबली 2 को ही देखा जाएगा। इस फिल्म को वे लोग भी देखेंगे जो वर्ष में दो-तीन फिल्में सिनेमाघर में देखते हैं। 
 
हर भाषा और हर स्क्रीन में फिल्म की शुरुआत बम्पर है। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऐतिहासिक रहेगा। 
Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख