biodatamaker
✕

बागी 3 में टाइगर के साथ दिख सकता है यह एक्शन स्टार

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (19:26 IST)
बागी 3 की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है। 2020 की 6 मार्च को यह फिल्म रिलीज होगी। हीरोइन तय नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि सारा अली खान और जाह्नवी कपूर में मुकाबला चल रहा है। इन दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी पहली फिल्म से ही पहचान बना ली है और किसी एक को टाइगर के साथ स्क्रीन पर रोमांस के साथ-साथ एक्शन करने का मौका भी मिलेगा। 
 
निर्माता साजिद नाडियाडवाला बागी 3 को बड़े पैमाने पर बनाने वाले हैं क्योंकि बागी और बागी 2 को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली है। टाइगर के स्टंट्स और एक्शन इन फिल्मों में खूब सराहे गए थे। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्र एक बड़ी बात फिल्म के बारे में बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म से एक बड़े स्टार को जोड़ा जा सकता है। पहले भी खबर आई थी कि अक्षय कुमार फिल्म में नजर आ सकते हैं और अब यह बात सही साबित होने जा रही है। अक्षय और टाइगर साथ में दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे। 
 
अक्षय को इस बात के लिए मनाया जा रहा है कि वे टाइगर के साथ बागी 3 करें। यदि अक्षय मना करते हैं तो किसी और स्टार से बात की जाएगी। 
 
सूत्रों का कहना है 'अक्षय और साजिद नाडियाडवाला में बेहतरीन संबंध हैं। साजिद के लिए अक्षय कई फिल्म कर चुके हैं। बात इतनी सी है कि अक्षय चाहते हैं कि उनका रोल भी दमदार हो और इसी वजह से स्क्रिप्ट पर फिर से काम किया जा रहा है।' 
 
यदि सब कुछ ही होता है तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बागी 3 में साथ धमाका करते नजर आएंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख