biodatamaker

बादशाहो के अंतरंग दृश्यों पर क्या बोले अजय देवगन

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (18:24 IST)
अजय देवगन और मिलन लुथरिया ने उस खबर को खारिज कर दिया है जिसके मुताबिक निर्देशक ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के रोष से बचने के लिए उनकी आने वाली फिल्म “बादशाहो” से एक अंतरंग दृश्य को काट दिया है। खबर थी कि बोर्ड के किसी तरह की आपत्ति उठाने से पहले ही ‘बादशाहो के निर्देशक लुथरिया ने अजय देवगन और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री इलियान डी’क्रूज के बीच फिल्माए गए एक अंतरंग दृश्य को हटा दिया है।
 
हालांकि अजय देवगन ने कहा “यह सच नहीं है। हमने कोई अश्लील फिल्म नहीं बनाई है।” वहीं लुथरिया ने कहा “यह पूरी तरह अनुमान है। मुझे नहीं लगता कि मेरी कोर टीम के अलावा किसी को यह फैसला करने का हक है कि फिल्म में क्या रखा जाए और उसे कैसे संपादित किया जाए। यह अटकलें हैं। यह एक सरल फिल्म है।” 
 
लुथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म आपातकाल के वक्त का चित्रण करती है। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की हालिया रिलीज “इंदु सरकार” भी इसी मुद्दे पर बनी थी लेकिन उसे सीबीएफसी से अनुमति लेने में बहुत सारी बाधाओं का सामना करना पड़ा था। इसी बारे में जब मिलन लुथरिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा “अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है और मुझे नहीं लगता कि कुछ होगा भी। हमने इसी विषय पर पहले भी बनीं फिल्में देखी हैं। उस फिल्म का नजरिया राजनीतिक था और हमारी एक एक्शन एडवेंचर है।” 
 
अजय देवगन ने कहा, “एक निर्माता-निर्देशक के तौर पर मुझे कोई समस्या नहीं दिखाई देती। मैं नहीं जानता क्या समस्या है, मुझे कोई मुश्किल नहीं दिखाई देती। अगर आप इसकी तर्कसंगत व्याख्या करेंगे तो आपको सारी चीजें समझ आ जाएंगी।” एक सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा ने भी अभिनय किया है।(भाषा)

Show comments

पलक तिवारी का बोल्ड ट्रेडिशनल लुक वायरल, सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा तहलका

बिना बॉलीवुड डेब्यू यश का बड़ा धमाका, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल को मुस्लिम किरदार में दर्शकों ने नहीं किया स्वीकार? शबाना आजमी की थ्योरी पर राजकुमार संतोषी का जवाब

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर की पहली राखी हुई खास, अमेरिका से बहन मालती मैरी ने भेजी राखी

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा पारिवारिक ड्रामा? आमिर खान के भाई फैसल खान की एंट्री की चर्चा तेज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख