• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ashraf ul Haq
Written By

फिल्म अभिनेता अशरफ उल हक का निधन

फिल्म अभिनेता अशरफ उल हक का निधन - Ashraf ul Haq
फिल्म अभिनेता अशरफ उल हक का मुंबई में 17 फरवरी की दोपहर निधन हो गया। वे 44 वर्ष के थे। अशरफ पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। अंधेरी स्थित सुनीता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी और नौ वर्षीय बेटा इब्राहीम छोड़ गए हैं। 
 
दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से 1997 में अशरफ ने एक्टिंग का कोर्स किया और इसके बाद उनका संघर्ष शुरू हुआ। ब्लैक फ्राइडे, पान सिंह तोमर, देल्ही बैली, फुकरे सहित लगभग 30 फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया। उन्हें छोटे रोल मिले, लेकिन वे अपने अभिनय से प्रभावित करने में सफल रहे। वे टीवी धारावाहिक 'युद्ध' में भी नजर आए।