shradh paksha
✕

अश्मित ने महक को अनोखे अंदाज में किया प्रपोज़

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (17:48 IST)
मारबेला (स्पेन) के एक रेस्तरां में अश्मित पटेल और महक चहल ने डिनर किया। इसके बाद अश्मित ने स्ट्राबेरीज़ डिप्ड इन चॉकलेट नामक डेज़र्ट का ऑर्डर दिया। महक जब यह खा रही थी तब उन्हें बाउल में एक रिंग मिली। यह देख वे चकित रह गई और हंसने लगी। फौरन अश्मित अपने घुटनों पर आ गए और उन्होंने रिंग महक को देते हुए प्रपोज़ किया। 
 
यह नजारा देख रेस्तरां में मौजूद लोग अश्मित को चीयर्स करने लगे और महक ने अश्मित की बात मान ली। महक के पैरेंट्स से मुलाकात के बाद अश्मित अब शादी की तारीख तय करने में लगे हुए हैं। वे भारत से बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बना रहे हैं जबकि महक भारत में शादी करना चाहती हैं। दोनों इस पर बात करेंगे और तय करेंगे। 
 
महक और अश्मित लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड के दूसरे कपल्स की तरह इनकी चर्चा इसलिए नहीं होती क्योंकि दोनों फिल्म या टीवी से दूर हैं। बहरहाल अब वे अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं। 
 
 
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रिया सेन ने ऐलान किया कि वे अगस्त के अंत तक शादी करने जा रही हैं और अब अश्मित की शादी की बात हो रही है। अश्मित और रिया एक समय रिलेशनशिप में बताए जाते थे और दोनों का एक तथाकथित एमएमएस भी वायरल हुआ था।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख