Daily Horoscope
✕

पहली पत्नी से तलाक और दूसरी शादी करने की वजह का आशीष विद्यार्थी ने किया खुलासा, अपनी सही उम्र भी बताई

Updated: शनिवार, 27 मई 2023 (11:25 IST)
ashish vidyarthi : बॉलीवुड के फेमस विलेन आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अशीष ने असम की रुपाली बरुआ संग दूसरी शादी रचाई है। एक्टर की पहली शादी राजोशी से हुई थी। राजोशी और आशीष विद्यार्थी का एक बेटा भी है। 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाने पर आशीष को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
वहीं अब आशीष विद्यार्थी ने एक वीडियो शेयर करके पहली पत्नी से तलाक और दूसरी शादी करने की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी असली उम्र का भी खुलासा किया है। साथ ही अपनी दूसरी पत्नी रुपाली की उम्र भी बताई है। 
 
वीडियो में आशीष कहते हैं, हम सबकी अलग-अलग जिंदगी है और अलग-अलग जरूरतें हैं लेकिन एक बात कॉमन है कि हम सब खुशी चाहते हैं। 22 साल पहले मेरी लाइफ में पीलू (राजोशी) आई थीं। हम लोगों की अच्छी दोस्ती हुई और एक पति-पत्नी के रूप में साथ चले। शादी के बाद हमारा बेटा अर्थ हुआ, वो बड़ा हुआ, कॉलेज गया और अब वो नौकरी करता है। पिछले 2-3 सालों से हमने अपने इस रिश्ते के भविष्य में के बारे में सोचा और पाया कि जैसे हम जीना चाहते हैं उसमें डिफ्रेंसेस हैं। 
 
उन्होंने कहा, ऐसे में हम दोनों ने बहुत कोशिश की कि ये रिश्ता सही हो सके लेकिन कोई हल न निकला। हम दिखावे के लिए एक दूसरे के साथ रहने का ढोंग नहीं कर सकते थे। जिसके बाद हमने अलग होने का सोचा। एक अच्छे इंसान की तरह हम दोनों अपनी अलग-अलग राह चलेंगे। 
 
आशीष ने रुपाली संग मुलाकात के बारे में कहा, मैं जिंदगी की इस राह में अकेला नहीं रहना चाहता था। इस बीच मुझे रुपाली बरुआ मिलीं। एक साल से हम लोग बातचीत करते आए हैं। हम दोनों ने बातचीत की, जिसके बाद मुझे लगने लगा कि मैं इसके साथ आगे जीवन बिताना चाहता हूं। हमने तय किया कि हम शादी करेंगे। मैं रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहता था। इ‍सलिए हमने शादी का फैसाल लिया। 50 साल की रुपाली हैं तो मैं 60 का नहीं बल्कि 57 साल का हूं। उम्मीद करता हूं कि आपका आर्शीवाद बना रहेगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' में राम बनने को लेकर रणबीर कपूर के मन में था डर, आस्था और मर्यादा का रखना पड़ा ध्यान

'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर स्टंट कोऑर्डिनेटर गीता टंडन के साथ बदसलूकी! 9 घंटे तक टेंट में बैठाया, अनिल कपूर- फराह खान ने मांगी माफी

रामायण मूवी रिव्यू: रणबीर कपूर में दिखे मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण का रौद्र रूप भी छाया

'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की एंट्री ने उड़ाए होश, हनुमान के विशाल रूप की झलक देख खड़े हुए दर्शक

'रामायण' रिलीज होते ही इमोशनल हुईं लारा दत्ता, बोलीं- कैकेयी इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख