suvichar
✕

आर्यन खान ड्रग केस: शाहरुख खान को सलाह, आर्यन को भेज दो नशा मुक्ति केन्द्र

शाहरुख खान को केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सलाह दी है कि आर्यन खान को नशा मुक्ति केन्द्र में 1-2 महीने के लिए भेज देना चाहिए जिससे वे ड्रग्स मुक्त हो सके।

Updated: सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (19:05 IST)
आर्यग खान ड्रग केस में फंसने के बाद मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में बंद है। शाहरुख खान ने मामले में चुप्पी साध रखी है और एक शब्द भी इस केस को लेकर नहीं बोला है, लेकिन उन्हें लगातार सलाहें मिल रही हैं। केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किंग खान को सलाह दी है कि वे अपने बेटे (आर्यन खान) को एक-दो महीने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती करवा दें। इससे वे ड्रग्स से मुक्त हो सकते हैं। ये बात आठवले ने मुंबई में कही। 
 
इधर एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भी कई आरोप लगे हैं। इस पर आठवले का कहना है कि हमारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया समीर वानखेड़े के साथ खड़ी है। समीर पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। वे पिछड़ी जाति से हैं इसलिए नवाब मलिक उन पर आरोप लगा रहे हैं। 

ALSO READ: करवा चौथ पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा को दिया खास गिफ्ट, तस्वीर शेयर कर बोले- मेरा प्यार तुम्हारे लिए...
 
गौरतलब है कि नवाब मलिक ने समीर पर सेलेब्स से वसूली करने का आरोप लगाया है। उन पर आर्यन को जमानत देने के लिए भी रुपये मांगने का आरोप है। 
 
फिलहाल आर्यन जेल में बंद हैं। शाहरुख पिछले दिनों आर्यन से मिले थे। 10 मिनट की बातचीत में शाहरुख भावुक हो गए थे। शाहरुख और गौरी को आर्यन के स्वास्थ्य की चिंता है। अब इस केस की सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख