sundarkand
✕

लॉकअप में बंद आर्यन खान से मिलने पहुंचे पिता शाहरुख खान, बर्गर लेकर पहुंचीं मां गौरी खान!

Updated: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (10:42 IST)
क्रूज शिप में ड्रग्स पार्टी करते वक्त पकड़ाए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों कोर्ट ने आर्यन खान की कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। आर्यन के अलावा अन्य दो लोगों को भी एनसीबी की कस्टडी में रहने का फैसला सुनाया है।

 
खबरों के अनुसार कस्टडी के दौरान आर्यन खान को भी अन्य आरोपियों के साथ ही एनसीबी दफ्तर के पास बने नेशनल हिन्दू रेस्टोरेंट का खाना खिलाया जा रहा है। आर्यन के घरवालों की तरफ से खाना देने की इजाजत मांगी गई थी जिसे ठुकरा दिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि एनसीबी की परमिशन लेकर शाहरुख खान ने अपने बेटे से मुलाकात की। इस दौरान आर्यन इमोशनल हो गए। वहीं आर्यन की मां गौरी खान अपने बेटे के लिए बर्गर लेकर गई थीं लेकिन नियमों के चलते एनसीबी ने उन्हें देने की इजाजत नहीं दी।
 
एनसीबी लॉकअप में आर्यन ने कुछ साइंस की किताबें मांगी थीं, जिसे अधिकारियों ने मुहैया करवा दिया। गिरफ्तार होने के बाद आर्यन खान के कपड़े घर से भेजे गए हैं। वहीं उन्होंने अपना नेजल स्प्रे घर से मंगवाया था जिसे रखने की इजाजत एनसीबी ने दे दी है। 
 
शनिवार को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। एनसीबी ने आर्यन खान के साथ 7 और लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की थी।
 
आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीसी की 8सी, 20बी, 27 और 35 की धारा में केस दर्ज किया गया है। आर्यन खान पर ड्रग्स खरीदने बेचने का आरोप है। इसके अलावा उनके पास से 5 ग्राम एमडी, 13 ग्राम कोकिन और 21 ग्राम चरस बरामद की गई है। उनके पास से एमडीएमए की 22 गोलियां भी मिली है। आर्यन खान से 1.33 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। 
 

Show comments

‘हाउसफुल 4’ के 7 साल पूरे होने पर कृति खरबंदा ने याद किया अपना शाही अंदाज, फिल्म के लिए जताया आभार

'रामायण' का 'मंगल रंग' गाना हुआ रिलीज, श्रीराम-माता सीता के प्रेम को देख भावुक होंगे दर्शक

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख