Hanuman Chalisa
✕

अरशद वारसी बोले- हम कलाकार के तौर पर हो जाते हैं स्टीरियोटाइप

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (16:36 IST)
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का मानना है कि एक अभिनेता के रूप में स्टीरियोटाइप होना आसान है और उससे दूर होना बहुत मुश्किल है। अरशद का कहना है कि वह कॉमिक भूमिकाओं में अपनी भारी लोकप्रियता के बावजूद छवि के जाल से बचने में सफल रहे हैं, क्योंकि उनकी गंभीर भूमिकाओं को भी उतना ही पसंद किया गया।

 
अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, यह मुश्किल है (स्टीरियोटाइप को तोड़ना)। हम सभी स्टीरियोटाइप हो जाते हैं, हम सभी किरदार करते हैं, हर अभिनेता करता है। यही है कि आप एक निश्चित भूमिका करते हैं या आप कुछ ऐसा करते हैं जो लोग आनंद लेते हैं, और फिर वैसे ही किरदार आने लगते हैं, क्योंकि आपका वह किरदार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने लगता है।
 
उन्होंने कहा, इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सौभाग्य से मैं पूरी तरह से इससे निकलने में कामयाब रहा, क्योंकि लोगों ने मेरे गंभीर अभिनय के साथ-साथ मेरी कॉमेडी का भी आनंद लिया। आमतौर पर, जब कोई कॉमेडी करता है, तो उसकी गंभीर भूमिकाएं बहुत कमाल नहीं कर पातीं, क्योंकि आप उस व्यक्ति के इमेज को मन से बाहर नहीं निकाल पाते हैं।
 
अरशद ने किरदार को अलग-अलग तरीके से पेश करने को लेकर कहा, मैं चरित्र में इस कदर ढल जाता हूं कि मैं आपको भूलने में मदद करता हूं कि मैं कौन हूं। मैं आपको यह भूलने में मदद करता हूं कि मेरा पिछला किरदार क्या था, और वह मेरे लिए काम करता है।
 
बता दें कि अरशद वारसी ने पिछले साल मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'असुर' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया। उन्हें फिल्म 'दुर्गामती : द मिथ' में एक राजनेता की भूमिका में भी देखा गया। अरशद फिलहाल जैसलमेर में अक्षय कुमार, कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'बच्चन पांडे' की शूटिंग कर रहे हैं।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख