Daily Horoscope
✕

चल पड़ी... अर्जुन-परिणीति की जोड़ी

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (15:26 IST)
अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म 'इशकज़ादे' से की जो उस समय हिट मूवी रही थी। अब करीब 5 सालों बाद ये जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर निर्देशक विपुल शाह कि फिल्म 'नमस्ते कनाडा' में आने वाले हैं। 
 
2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लन्दन' विपुल शाह ने ही निर्देशित की थी। इससे ऐसा लग सकता है कि 'नमस्ते कनाडा' इसी फिल्म का सीक्वल है, लेकिन विपुल शाह ने इस बात से साफ नकार दिया है। विपुल शाह के मुताबिक फिल्म का प्लॉट बिल्कुल फ्रेश है। 
 
विपुल के मुताबिक वे इस बात से बहुत खुश है कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है। अर्जुन और विपुल पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के बारे में अर्जुन का कहना है कि वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। परिणीति का कहना है ये बिल्कुल वैसी ही फिल्म है, जैसी फिल्म की उनको तलाश थी। ये एक देसी कहानी है जिसका दिल विदेशी है। परिणीति के मुताबिक इसमें अर्जुन और उन्हें अपनी पंजाबी रंग दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।  
  
हालांकि खबर ये भी थी कि इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट किया जाना था लेकिन अक्षय कुमार की व्यस्तता के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अक्षय अपनी फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' और 'गोल्ड' में व्यस्त है। ऐसा कहा जा रहा था कि अक्षय, विपुल शाह को नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी के राइट्स बेचने को तैयार नहीं हैं, पर विपुल ने कहा ऐसा बिलकुल नहीं है। अक्षय ने तो मेरी इस काम में मदद की और फिल्म के इस नाम के लिए भी हामी भरी। फिल्म की शूटिंग अब युके की जगह नॉर्थ अमेरिका में होगी। 
 
अर्जुन और परिणीती की जोड़ी इश्कज़ादे और नमस्ते कनाडा के बाद यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में फिर से साथ नज़र आएगी। 
Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख