dharma sangrah

मलाइका अरोरा से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (16:14 IST)
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा इन दिनों जमकर हो रही है। ये दोनों अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहा जा रहा हैं कि अर्जुन और मलाइका अप्रैल में शादी करने वाले हैं। बीते दिनों मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताया था। अब इस पर पहली बार अर्जुन कपूर की तरफ से बयान आया है। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका संग अर्जुन ने अपने रिश्ते को लेकर कहा कि, मैं अभी इस पर कुछ बात नहीं करूंगा। जब सही समय आएगा, आप सबको पता चल जाएगा। वहीं, जब अर्जुन से मलाइका के साथ शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब इस बारे में कोई बात होगी, तो आपको पता चल जाएगा। अर्जुन ने ये भी बताया कि उनके बारे में फैलने वाली अफवाहों से वह परेशान नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि यह सेलिब्रिटी होने की बहुत छोटी कीमत है।
 
इससे पहले मलाइका ने शादी की बात कहा था कि ये सब मीडिया की अपनी बनाई हुई बातें हैं। इसके अलावा मलाइका ने कहा कि वो अरबाज खान संग अपनी शादी कभी खत्म नहीं करना चाहती थीं। 
 
मलाइका ने कहा था कि मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं। कोई ऐसा जिसके साथ आपका सामंजस्य हो । अगर ऐसा हो जाता है तो आप लकी हैं। आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया।

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख