Daily Horoscope
✕

बहन जाह्नवी की पहली फिल्म स्क्रीनिंग से गायब रहेंगे अर्जुन कपूर

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (18:23 IST)
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। सभी फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। जाह्नवी की यह पहली फिल्म होगी। उनकी मां श्रीदेवी उन्हें एक्ट्रेस बनते देखना चाहते थी। अब उनकी फिल्म की रिलीज़ के वक़्त वे मां को बहुत याद करेंगी। 
 
जाह्नवी के भाई अर्जुन कपूर उनके साथ इस दौरान हमेशा रहे। लेकिन खबर है कि वे अपनी प्यारी बहन की पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसके पहले भी वे फिल्म के ट्रेलर लांच पर उनके साथ नहीं थे। इसलिए इस बार अर्जुन चाहते थे कि वे जाह्नवी की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। 
 
दरअसल 'धड़क' की स्क्रीनिंग एक-दो दिन में ही होने वाली है, लेकिन अर्जुन फिलहाल अपनी फिल्मों के काम के चलते शहर से बाहर हैं। ऐसे में उनका मुंबई आ पाना मुश्किल है। जाह्नवी ने बताया कि अर्जुन भैया उस वक्त शहर में नहीं हैं और वे 18 जुलाई को वापस आएंगे, जिसकी वजह से वे स्क्रीनिंग मिस कर देंगे, लेकिन रिलीज़ होने पर भैया फिल्म ज़रूर देखेंगे। 
 
भाई बहन का यह प्यार बहुत ही खूबसूरत है। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने बहन जाह्नवी और खुशी का पूरा साथ दिया। उन्होंने अपना परिवार पूरा कर लिया है। वे फिल्म रिलीज़ पर जाह्नवी को बढ़ावा देने के लिए शामिल होंगे। फिल्म 'धड़क' को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज़ होगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख