sundarkand

अर्जुन कपूर ने सलमान का छोड़ा साथ और अजय देवगन का पकड़ा हाथ

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (16:42 IST)
फिल्मों में आने के पहले अर्जुन कपूर इतने मोटे थे कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वे हीरो बनेंगे। सलमान ने जब उन्हें हीरो बनने की सलाह दी तो अर्जुन के साथ-साथ उनके पिता बोनी कपूर भी सलमान का मुंह ताकने लगे कि वे कैसी बात कर रहे हैं? लेकिन सलमान इस बात पर गंभीर थे। उन्होंने अर्जुन को वज़न कम करने की सलाह दी और बाद में अर्जुन ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की।

 
सलमान को अर्जुन ने हमेशा सम्मान दिया और वे अक्सर कहते भी हैं कि वे सलमान के कारण ही वे फिल्मी दुनिया में हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं है। अर्जुन का नाम मलाइका अरोरा से जुड़ा है, सलमान को यह बात पसंद नहीं आ रही है। 



अर्जुन और मलाइका ने इस बारे में कभी भी बात नहीं की है, लेकिन लगातार दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने से लगता है कि कुछ तो बात है। कहा जाता है कि इस बारे में अर्जुन को बोनी कपूर ने भी समझाया, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। सुनने में आया है कि इस वजह से अर्जुन से सलमान नाराज हैं।

ALSO READ: अमिताभ और अभिषेक में बहुत अंतर है : तापसी पन्नू

अर्जुन ने भी अब सलमान का साथ छोड़ दिया है और इन दिनों अजय देवगन के खेमे में वे शामिल हो गए हैं। अर्जुन के करियर में अजय खासी रूचि ले रहे हैं। जब वे निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ 'रेड' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब राजकुमार गुप्ता ने उन्हें 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' की स्क्रिप्ट सुनाई और कहा कि किस हीरो को फिल्म में लेना चाहिए।

अजय ने अर्जुन का नाम सुझाया और राजकुमार गुप्ता ने बिना देर किए अर्जुन को साइन कर लिया। यह एक रॉ एजेंट की कहानी है और अर्जुन इस समय नेपाल में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
अब सुनने में आया है कि अर्जुन को लेकर खुद अजय एक फिल्म शुरू करने वाले हैं। वे इसे अपने बैनर तले बनाएंगे। अर्जुन भी अजय की सलाह मान रहे हैं और अब उनका करियर अजय की देखरेख में आगे बढ़ रहा है। 

Show comments

‘द रिवोल्यूशनरीज’ के लिए रोहित सराफ ने बदली पूरी लाइफस्टाइल, 15 महीने की ट्रेनिंग और 3500 कैलोरी डाइट से बने सचिंद्रनाथ सान्याल

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक का होगा खास लॉन्च, 25 म्यूजिशियंस संग लाइव परफॉर्म करेंगे हिमेश रेशमिया

सोहेल खान के घर हुआ गणपति विसर्जन, सलमान समेत पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा आया नजर

सन नियो ला रहा नया शो ‘जान-ए-वफा’, किस्मत के फैसले से एक-दूजे के हमसफर बनेंगे दो अजनबी

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख