dharma sangrah
✕

अरबाज़ खान ने आखिरकार किया जॉर्जिया एंड्रियन के साथ रिलेशनशिप का खुलासा

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (15:40 IST)
हाल ही में मलाइका अरोरा का जन्मदिन था और उनसे उनके प्यार के बारे में बहुत बातें पूछी गईं। मलाइका इसके पहले अरबाज़ खान के साथ रिश्ते में थीं। दोनों ने लंबी शादी के बाद तलाक ले लिया। वहीं अरबाज़ भी अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियन के साथ रिलेशनशिप की चर्चाओं में बने रहते हैं। जॉर्जिया इटेलियन मॉडल हैं और लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें ज़ोरो पर थीं। 
 
दोनों साथ में अरबाज़ के बच्चों के साथ भी वक्त बिताते हैं। साथ ही हर इवेंट में भी दोनों साथ ही नज़र आते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में स्वीकार नहीं किया था लेकिन हाल ही में अरबाज़ ने कुछ ऐसा कहा है जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज़ ने कहा कि हां वे रिश्ते में हैं और शादी भी करना चाहते हैं। 
 
अपने तलाक के बाद मलाइका ने अब तक अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ बात नहीं की लेकिन अरबाज़ ने जॉर्जिया से जुड़ी बातें की और बहुत बातों का खुलासा किया। 
 
अरबाज़ ने बयान में कहा कि आप बहुत से लोगों को बोलने से रोक नहीं सकते। वे एक निष्कर्ष पर आते हैं। यह ठीक है अगर हम किसी के साथ किसी को देखते हैं जिनसे वे शादी करना चाहते हैं। अपने तलाक के बाद, मैं अपने कुछ  लोगों के साथ अपना तालमेल बैठा रहा था। मैंने कई लड़कियों को डेट किया और मुझे लगा कि उनके साथ आगे बढ़ा जा सकता है। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और मैं जल्दी नहीं करना चाहता। 
 
अरबाज़ ने आगे यह भी खुलासा किया कि हां वे किसी को डेट कर रहे हैं और मुझे नहीं पता कि यह कहां तक चलेगा। लेकिन लोगों को लगता है वे जानते हैं। अरबाज के इस खुलासे के बाद फैंस बहुत खुश हैं। हालांकि अरबाज़ ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन जाहिर तौर पर उनका इशारा जॉर्जिया की तरफ ही था। खैर इस कपल को बहुत बधाई और उम्मीद है कि खांस के घर भी जल्द ही शहनाई बजने  वाली है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख